मुनि श्री १०८ श्रुतसागरजी महाराज का जन्म 5 सितंबर 1945 को मंगावली, जिला गुना, मध्यप्रदेश में हुआ। उन्होंने बी.ई. मैकेनिकल की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता का नाम श्री माणिकचंद जैन तथा माता का नाम श्रीमती प्यारिबाई माणिकचंद जैन है। उन्होंने सप्तम प्रतिमा समाधिष्ठ मुनि श्री १०८ क्षमासागरजी महाराज से धारण की। उन्हें ३० मई २०१९ को आचार्य श्री 108 वर्धमानसागरजी महाराज से कवठेसर, जिला कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुनि दीक्षा प्राप्त हुई।
जन्म: 5 सितंबर 1945 को मुँगावली (म.प्र.) में श्री माणिकचंद जी एवं श्रीमती प्यारी देवी जी के घर हुआ। बचपन का नाम सुभाषचंद्र था।
शिक्षा: हायर सेकेंडरी में म.प्र. में तृतीय स्थान। SATI विदिशा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
व्यवसाय: 1968 में बीना में 'मेसर्स अनिल इंडस्ट्रीज' की स्थापना की, जो आज म.प्र. की अग्रणी कृषि यंत्र निर्माता कंपनी है।
परिवार: 1969 में श्रीमती चंद्रलेखा जैन से विवाह हुआ। उनके दो बच्चे (भारती एवं सचिन) हैं।
वैराग्य: 2012 में पत्नी के निधन के बाद समता भाव रखते हुए अध्यात्म की ओर बढ़ गए।
साधना: गृहस्थ जीवन के बाद घर पर ही 'सप्तम प्रतिमा' के व्रतों का निर्दोष पालन कर मुनि चर्या का अभ्यास किया।
मुनि दीक्षा: 30 मई 2019 को कवठे सार (महाराष्ट्र) में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की।
चातुर्मास: डिग्रज, सतना, बुड़ली, शिरगाँव, चांद शिर्दवाड़ और श्रवणबेलगोला में सफल चातुर्मास और धर्म प्रभावना की।
व्रत धारण: गिरते स्वास्थ्य को देख मुनि श्री ने दीक्षा गुरुओं के आशीर्वाद से 4 जून 2026 को पूज्य आचार्य सुयश सागर जी एवं आचार्य धर्मसागर जी के सानिध्य में यम संलेखना व्रत अंगीकार किया।
Spiritual journey of the Jain monk, Param Pujya 108 Muni Shri Shrutasagar Ji Maharaj.
Birth: Born on September 5, 1945, in Mungavali (M.P.) to Shri Manikchand Ji and Smt. Pyari Devi Ji. His childhood name was Subhash Chandra.
Education: Secured 3rd rank in Madhya Pradesh in Higher Secondary boards. Completed his Mechanical Engineering from SATI Vidisha.
Business: Established 'M/s Anil Industries' in Bina in 1968, which became a leading agricultural equipment manufacturer in M.P.
Family: Married Smt. Chandralekha Jain in 1969. They had two children (Bharti and Sachin).
Detachment: After his wife's passing in 2012, he maintained equanimity and turned completely toward spirituality.
Preparation: After fulfilling household duties, he practiced the strict vows of the 'Saptam Pratima' at home to prepare for monkhood.
Muni Diksha: Initiated into monkhood by Acharya Shri Vardhamansagar Ji Maharaj on May 30, 2019, in Kavthesar (Maharashtra).
Chaturmas: Successfully completed holy monsoon stays (Chaturmas) and spread spiritual teachings in Digraj, Satna, Burli, Shirgaon, Chand Shirdwad, and Shravanabelagola.
Vow Acceptance: Due to declining health, he formally accepted the Yam Sallekhana (ritual fast unto death) on June 4, 2026, under the guidance of Acharya Suyash Sagar Ji and Acharya Dharmasagar Ji.
Kavita
Other existing websites: https://digjainwiki.org/wiki/muni-shri-108-shrutsagarji-maharaj-1945/